शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मॉयल (Moil) ने मैंगनीज अयस्क की कीमत 50% बढ़ायी, शेयर 6.38% चढ़ा

मॉयल ने मैंगनीज अयस्क के विभिन्न ग्रेड की कीमतें अप्रैल-जून तिमाही के लिए 50% बढ़ा दिया है।

फाइन्स के सभी ग्रेड की कीमतों में 10% की वृद्धि हुयी है। कंपनी ने मैंगनीज अयस्क की कीमतों को तिमाही आधार पर संशोधित किया गया हैं। रासायनिक ग्रेड अयस्क की कीमत भी 35% बढ़ा दी है। वहीं इलेक्ट्रोलायटिक मैंगनीज डाइऑक्साइड (ईएमडी) की मौजूदा कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएसई में मॉयल के शेयर में बढ़त देखी जा रही है। यह शेयर शुक्रवार के 217.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को शानदार बढ़त के साथ 228.05 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब 12.18 बजे कंपनी के शेयर में 13.90 रुपये या 6.38% की जबरद्स्त बढ़त के साथ 231.60 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 3657.36 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख