शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एपीएल अपोलो (APl Apollo) ने किया स्टील ट्यूब्स का रिकॉर्ड उत्पादन

एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) ने एक महीने में एक लाख टन से अधिक स्टील ट्यूब्स का उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है।

एपीएल अपोलो स्टील ट्यूब इंडस्ट्री में एक महीने में इतना उत्पादन और उसकी डिलिवरी करने वाली पहली कंपनी बन गयी है। इसके अलावा कंपनी की क्षमता एक साल में 13 लाख टन से अधिक स्टील ट्यूब्स का उत्पादन करने की है, जो कि देश में सबसे अधिक है।
बीएसई में एपीएल अपोलो ट्यूब्स का शेयर शुक्रवार के 680.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 689.00 पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 700.00 रुपये और निचला स्तर 682.00 रुपये रहा है। कंपनी के शेयर में करीब साढ़े 12 बजे 5.50 रुपये (0.81%) की मजबूती के साथ 685.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख