शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) की सहायक कंपनी ने बेचा सुपरब्रेक बिजनेस

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) की सहायक कंपनी हॉलिडेब्रेक ने अपने सुपरब्रेक बिजनेस की 100% हिस्सेदारी बेच दी है।

हॉलिडेब्रेक ने यह हिस्सेदारी लगभग 87.14 करोड़ रुपये में यूरोप की मालवर्न इंटरप्राजेज को बेची है। इसके अलावा कॉक्स ऐंड किंग्स ने लेटरूम्स यूके की 100% हिस्सेदारी भी मालवर्न इंटरप्राजेज को बेच दी है और मालवर्न इंटरप्राजेज की ही 49% हिस्सेदारी खरीद ली है। ये सभी सौदे ऋण निपटारे के लिए किये गये है।
बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर शुक्रवार के 181.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 183.85 पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 194.00 रुपये रहा। शुरुआती कारोबार से यह लाल रेखा के ऊपर ही रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 8.15 रुपये (4.50%) की मजबूती के साथ 189.40 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख