शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 2,125 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को अलग-अलग व्यापारों में कुल 2,125 करोड़ रुपये के कई ठेके मिले हैं।

कंपनी को सड़क निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से 821 करोड़ रुपये और स्मार्ट वर्ल्ड और संचार क्षेत्र में 761 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। इसके अलावा कंपनी को बिजली आपूर्ति और भवन-फैक्ट्री व्यापार में कुल 543 करोड़ रुपये के कई ठेके मिले हैं।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर सोमवार के 1,233.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को गिरावट के साथ 1,233 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही यह लाल रेखा के नीचे रहा है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 7.75 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 1,228.00 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख