शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिको इंडिया (Ricoh India) के सीईओ ने दिया निदेशक मंडल से इस्तीफा, शेयर गिरा

रिको इंडिया (Ricoh India) के सीईओ मनोज कुमार ने 02 अप्रैल के प्रभाव के साथ कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 29 मार्च को उनसे अवकाश पर जाने के लिए कहा था। कंपनी ने मुख्य वित्त अधिकारी अरविंद सिंघल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल सैनी से भी चल रही लेखा परीक्षा कार्यवाही का हवाला देते हुए छुट्टी पर जाने के लिए कहा था।
बीएसई में रिको इंडिया का शेयर सोमवार के 392.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को गिरावट के साथ 372.80 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार से ही कंपनी का शेयर बिना बढ़त या और अधिक गिरावट के करीब साढ़े 12 बजे 19.60 रुपये या 4.99% की कमजोरी के साथ 372.80 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख