शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती से बैंकिंग शेयर गिरे

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की घोषणा कर दी है।

इसका नकारात्मक असर बैंकिंग शेयरों पर पड़ा है और लगभग सभी मुख्य बैंकों के शेयरों में गिरावट आयी है।
भारत सरकार द्वारा लघु बचत योजनाओँ पर की गयी कटौती के बाद आरबीआई से भी रेपो रेट में कटौती की उम्मीद जतायी जा रही थी। हालांकि इसके साथ ही आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में 0.25% की वृद्धि की है। मगर रेपो रेट में कटौती से बैंकिंग शेयरों में गिरावट आयी है।
करीब सवा एक बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में 3.60%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.59%, पंजाब नेशनल बैंक में 3.22%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.49%, एक्सिस बैंक में 1.51%, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 0.50%, कैनरा बैंक में 4.36% और एचडीएफसी बैंक में 0.54% की गिरावट के साथ सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख