शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने एंटी-इंसोमनिया दवा को अमेरिकी बाजार में उतारा

ल्युपिन की यूएस सहायक कंपनी ल्युपिन फार्मा ने एंटी इंसोमनिया दवा को बाजार में पेश किया है। यह गाविस पाइप लाइन का पहला उत्पाद है।

अमेरिका में एंटी इंसोमनिया दवा जोलपिडम सबलिंगुअल टैबलेट 1.75 एमजी और 3.5 एमजी में मिलेगी। इस उत्पाद को पहले ही अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से और एफटीसी से आखिरी मंजूरी मिल गयी है। जोलपिडम सबलिंगुअल टैबलेट पर्ड्यू फार्मा एल.पी. इंटेरमेज्जो सबलिंगुअल गोलियों के एबी रेटेड जेनेरिक दवाओं के बराबर हैं। इस दवा का उपयोग इंसोमनिया के इलाज के लिए किया जाता हैं। बीएसई में ल्युपिन के शेयर सोमवार 1,461.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 1,465 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,478.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,447 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.32 बजे कंपनी के शेयर 4.70 रुपये या 0.32% की बढ़त के साथ 1,466 रुपये पर चल रहा हैं।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख