शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) को गोवा सरकार से मिली मंजूरी, शेयर 6.60% उछले

डेल्टा कॉर्प की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डेल्टा प्लेशर क्रूज को गोवा सरकार ने उनके पोत एमवी रॉयल फ्लोटेल के परिचालन की अनुमति दे दी है।

कंपनी ने बताया सरकार ने मांडोवी नदी से उनकी अपतटीय कसीनो को स्थानांतरित करने के लिए अपतटीय कसीनो के लाइसेंस को सरकार द्वारा वैकल्पिक साइट को अंतिम रुप देने तक बढ़ा दिया है। इसके साथ कंपनी ने भारतीय गेमिंग और मनोरंजन में अपने नेतृत्व की स्थिति को मजबूत किया है। बीएसई को डेल्टा कॉर्प के शेयर मंगलवार के 69.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 70.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 75.30 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 70.40 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 4.60 रुपये या 6.60% की बढ़त के साथ 73.15 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 16,07.73 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख