शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिंकोन स्पिरिट (Pincon Spirit) करेगी शेयर आवंटन, शेयर मजबूत

पिंकोन स्पिरिट (Pincon Spirit) 10 रुपये प्रति मूल्य वाले 10,00,000 इक्विटी शेयरों को 135 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कुल 13.50 करोड़ रुपये में आवंटित करेगी।

इन शेयरों का आवंटन पिंकोन स्पिरिट के ही चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोरंजन रॉय को किया जायेगा। इसके बाद कंपनी के शेयर भाव में बढ़त हुई है।
बीएसई में पिंकोन स्पिरिट का शेयर मंगलवार को 128.20 रुपये पर बंद हुआ था। यह आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 130.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही यह लाल रेखा से ऊपर है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 0.90 रुपये (0.70%) की बढ़त के साथ 129.10 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 6 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख