शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तलवॉलकर्स ने की 33 जोरबा पुनर्जागरण स्टूडियों की शुरुआत, शेयर में 7.38% बढ़त

तलवॉलकर्स ने देश के 25 शहरों में 33 जोरबा पुनर्जागरण स्टूडियों की शुरुआत की है।

कंपनी ने अपनी साझेदारी के 4 महीने के भीतर ही योगा और कल्याण क्षेत्र में जोरबा फूटप्रिंट को फैला दिया है। बीएसई में तलवॉलकर्स के शेयर पिछले दिन 199.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को शानदार बढ़त के साथ 207.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 215.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 205.20 रुपये तक फिसला। कारोबार के समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 14.70 रुपये या 7.38% की बढ़त के साथ 213.90 रुपये पर सौदे हो रहे थे। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 591.72 करोड़ रुपये है। यह शेयर पिछले सप्ताह 202.4 रुपये तक चढ़ा था और नीचे की ओर यह 186.4 रुपये तक फिसला। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख