शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरपीजी लाइफ (RPG Life) को मिला जीएमपी प्रमाण पत्र, शेयर 13.92% उछले

आरपीजी लाइफ को जर्मनी के बवेरिएन प्राधिकरण से यूरोपीय संघ के जीएमपी मानकों द्वारा जीएमपी प्रमाणपत्र मिल गया है।

कंपनी को यह सर्टिफिकेट गुजरात में उत्पादन सुविधा के निरुपण के लिए मिला है। बीसीएई में सुबह से ही आरपीजी लाइफ के शेयर में तेजी देखी जा रही है। यह शेयर मंगलवार के 233.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 253 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 275.50 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 246.60 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 32.50 रुपये या 13.92% की बढ़त के साथ 266.00 रुपये पर बंद हुआ (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!