शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने बाजार में उतारे नयी रेंज के 5 कृषि विशेषज्ञ ट्रैक्टर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने महिंद्रा यूवो (Mahindra Yuvo) के ब्रांड नाम से 30 से 45 एचपी वर्ग के 5 कृषि विशेषज्ञ ट्रैक्टर बाजार में उतारे हैं।

नये जमाने और बेहतर तकनीक वाले इन यूवो ट्रैक्टरों की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू है, जो कि देश के 15 राज्यों में उपलब्ध होंगे।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर मंगलवार को 1,216.00 रुपये पर बंद हुआ था। यह आज बुधवार को बढ़त के साथ 1,221.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,234.95 रुपये और निचला स्तर 1,221.00 रुपये रहा है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 5.35 रुपये (0.44%) की बढ़त के साथ 1,221.35 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 6 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख