शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने शुरू की तेलंगाना के 15 कस्बों में 4जी इंटरनेट सेवा

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी 4जी इंटरनेट सेवा का विस्तार करते हुए तेलंगाना के 15 कस्बों में यह सेवा शुरू की है।

भारती एयरटेल भारत की सर्वश्रेष्ठ ऑपरेटर और अफ्रीका तथा एशिया के 20 देशों में संचालन करने वाली विश्व की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी है। कंपनी ने “प्रोजेक्ट लीप” नाम से नवंबर 2015 में 60,000 करोड़ रुपये की लागत से नेटवर्क ट्रांसफॉर्मेशन और विस्तार कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका लक्ष्य नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना था।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर मंगलवार को 330.35 रुपये पर बंद हुआ था। यह आज बुधवार को बढ़त के साथ 334.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 339.40 रुपये और निचला स्तर 331.90 रुपये रहा है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 4.30 रुपये (1.30%) की बढ़त के साथ 334.65 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 6 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!