शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयनॉक्स लीजर (Inox Leisure) ने किया आईमैक्स के साथ समझौता

देश की सबसे बड़ी सिनेमा प्रदर्शनी श्रृंख्ला कंपनियों में से एक आयनॉक्स लीजर (Inox Leisure) ने आईमैक्स के साथ 5 थिएटर प्रणालियों के लिए समझौता किया है।

इन प्रणालियों को दिल्ली, मुंबई, बैंगलूरू और कोलकाता स्थित आयनॉक्स लीजर के मल्टीप्लेक्सों में स्थापित किया जायेगा।
बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर मंगलवार को 196.60 रुपये पर बंद हुआ था। यह आज बुधवार को हल्की गिरावट के साथ 195.00 रुपये पर खुला जो इसका निचला स्तर भी रहा है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 201.00 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 3.50 रुपये (1.78%) की बढ़त के साथ 200.10 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 6 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!