शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट और इन्कम टैक्स के छापे से अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) का शेयर लुढ़का

अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के महाराष्ट्र स्थित हेड ऑफिस पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट और इंकम टैक्स ने मिलकर छापा मारा है।

अशोका बिल्डकॉन पर आरोप है कि कंपनी द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल की कुछ निर्माण योजनाओं को वित्त मुहैया कराया गया है। भुजबल को पिछले महीने मनी लॉंड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आने के साथ ही 20% निचला सर्किट लागू हो गया है।

बीएसई में अशोका बिल्डकॉन का शेयर बुधवार को 136.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को गिरावट के साथ 121.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 111.00 रुपये के निचले स्तर तक गया। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 6.50 रुपये (4.78%) की गिरावट के साथ 129.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 7 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख