शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए की रिपोर्ट में ल्युपिन (Lupin) को मिली क्लीन चिट, शेयर मजबूत

यूएसएफडीए ने ल्युपिन (Lupin) के ओरंगाबाद स्थित संयंत्र के लिए तीन निरीक्षण रिपोर्ट जारी की हैं।

यूएसएफडीए ने कहा कि कंपनी के उत्पाद की खेप या किसी घटक में किसी भी तरह की कोई अनियमित्ता नहीं मिली है। यूएसएफडीए ने दवा कंपनी के ओरंगाबाद स्थित संयंत्र का निरीक्षण 11 से 15 जनवरी के बीच किया था।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर बुधवार को 1,485.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 1,491.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,521.45 रहा है। करीब सवा तीन बजे कंपनी के शेयर में 20.75 रुपये (1.40%) की बढ़त के साथ 1,506.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 7 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख