शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशन (Tata Communication) को चुना गया सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता

टाटा कम्युनिकेशन (Tata Communication) को एओन हेविट द्वारा भारत में एओन सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2016 चुना गया है।

एऑन अपने सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता कार्यक्रम के जरिये दुनिया भर में सबसे बेहतर नियोक्ताओं को पहचानता है। एओन सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता चुनने के लिए किसी भी कंपनी में कैरियर के अवसरों, नेतृत्व के विकास, आंतरिक संचार प्रक्रियाओं, मजबूत मानव संसाधन नीतियों जैसी चीजों पर ध्यान देती है।
बीएसई में टाटा कम्युनिकेशन का शेयर गुरुवार के 380.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 380.55 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही इसमें जारी है। करीब सवा दस बजे कंपनी का शेयर 2.65 रुपये (0.70%) की बढ़त के साथ 383.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 8 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख