शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) करेगी डिबेंचर जारी, जुटायेगी 427 करोड़ रुपये

पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के निदेशक मंडल की बैठक में अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का निर्णय किया गया है।

कंपनी 427 करोड़ रुपये मूल्य के इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर डीवीआई फंड मॉरिशस को जारी करेगी।
बीएसई में पीसी ज्वैलर का शेयर गुरुवार के 354.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को कमजोरी के साथ 350.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही यह लाल रेखा के नीचे है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 3.10 रुपये (0.88%) की गिरावट के साथ 350.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 8 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख