शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) ने किया 28.32 एमटी कच्चे लोहे का उत्पादन

एनएमडीसी ने वर्ष 2015-16 के दौरान 28.32 एमएन टन कच्चे लोहे का उत्पादन किया है। इस समान अवधि में कंपनी ने 28.87 एमटी कच्चे लोहे की बिक्री की है।

कंपनी ने छत्तीसगढ़ में 16.60 एमटी का कच्चे लोहे का उत्पादन और 16.40 एमटी की बिक्री किया है। कर्नाटका के खदानों से कच्चे लोहे का उत्पादन 11.72 एमटी हुआ है। वहीं 12.47 एमटी की बिक्री हुयी है। बीएसई में एनएमडीसी के शेयर पिछले दिन के 101.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 102.50 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.05 बजे कंपनी के शेयर 0.40 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 101.55 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 40,420.12 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख