शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इप्का (IPCA) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

इप्का लैबरोट्रीज के शेयर ने आज 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर छू लिया है।

जिनेवा स्थित ग्लोबल फंड ने कंपनी से एंटी-मलेरिया दवा को ऑर्डर नहीं करने का फैसला किया है। जिसके बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है। यूएसएफडीए ने कंपनी के रतलाम, इंदौर और पिपरिया उत्पादन यूनिट को चेतावनी पत्र जारी किया है जिसके बाद ग्लोबल फंड ने यह फैसला किया । बीएसई में इप्का के शेयर गुरुवार के 558.55 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 525 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 11.25 बजे कंपनी के शेयर 62.45 रुपये या 11.18% की गिरावट के साथ 496.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख