शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट (Sagar Cement) का सीमेंट उत्पादन 42% बढ़ा, शेयर 19.98% उछला

सागर सीमेंट ने मार्च में 200.00 एमटीएस सीमेंट का उत्पादन किया है। जो पिछले साल के 140,480 एमटीएस उत्पादन से 42% ज्यादा है।

कंपनी की सीमेंट बिक्री 16% बढ़ कर 197,583 एमटीएस हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की कुल सीमेंट बिक्री 170,410 एमटीएस रही थी। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का सीमेंट उत्पादन और बिक्री में 7% का इजाफा हुआ है। बीएसई में सागर सीमेंट के शेयर में जबरद्सत तेजी देखी जा रही है। यह शेयर गुरुवार के 441.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 460.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 530.20 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 460.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.10 बजे कंपनी के शेयर 88.30 रुपये या 19.98% की बढ़त के साथ 530.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख