शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेक्सट ऑरबिट वेंचर्स (Next Orbit Ventures) ने इंफीबीम (Infibeam) आईपीओ में किया 115 करोड़ रुपये का निवेश

मुंबई स्थित वेंचर कैपिटल फर्म नेक्स्ट ऑरबिट वेंचर्स ने इंफीबीम इनकॉरपोरेशन के आईपीओ में 115 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

इस निवेश के साथ वेंचर फर्म की इंफी इनकॉरपोरेशन में 5% की हिस्सेदारी हो गयी है। इंफीबीम इनकॉरपोरेशन पहली ई-कॉमर्स कंपनी है जिसने आईपीओ के जरीए पूंजी जुटाया है। बीएसई में इंफीबीम इनकॉरपोरेशन के शेयर गुरुवार के शुक्रवार को 445 रुपये पर खुले। कारोबा के दौरान यह शेयर 447.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 431.35 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.40 बजे कंपनी के शेयर 6.20 रुपये या 1.39% की गिरावट के साथ 438.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!