शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुंद्रम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) ने किया अपने अंतरराष्ट्रीय संचालन का पुनर्गठन

सुंद्रम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) ने राजस्व की क्षमता और शेयरधारकों के मूल्य को अधिकतम करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय संचालन का पुनर्गठन किया है।

कंपनी ने यूके में आधारित अपनी एक नयी सहायक कंपनी सुंद्रम इंटरनेशनल बनायी है। साथ ही अपनी दो सहायक कंपनियों चीन की सुंद्रम फास्टनर्स (जेजियांग) और यूके की क्रेम्लिंग्टन प्रेसिजन फोर्ज को सुंद्रम इंटरनेशनल का सहायक बना दिया है।
बीएसई में सुंद्रम फास्टनर्स का शेयर गुरुवार के 166.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 169.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयर में 2.65 रुपये (1.59%) की बढ़त के साथ 169.00 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 8 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख