शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजश्री शुगर की चीनी बिक्री 39.5% बढ़ी, शेयर 9.74% उछले

राजश्री शुगर ने मार्च में चीनी की बिक्री 39.5% बढ़ कर 9,784 टन हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 7,014 टन चीनी की ब्रिकी की थी। हालाँकि कंपनी का चीनी उत्पादन 11% घटा है। कंपनी के तमिलनाडु में तीन यूनिट है। सालाना आधार पर कंपनी ने पहली यूनिट से 431% और दूसरी यूनिट से 125% की बिक्री की है लेकिन तीसरी यूनिट की बिक्री में 26% की गिरावट आयी है। बीएसई में राजश्री शुगर के शेयर में जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है। यह गुरुवार 48.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना आज शुक्रवार को 48.85 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 55.30 रुपये के तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 48.15 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.25 बजे कंपनी के शेयर में 4.75 रुपये या 9.74% की बढ़त के साथ 53.50 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 121.74 करोड़ रुपये का है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख