शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की सहायक कंपनी ने खरीदी बंसवारा सिंटेक्स में हिस्सेदारी

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बताया है कि बैंक की सहायक कंपनी कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल) ने बंसवारा सिंटेक्स में हिस्सेदारी खरीदी है।

कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल), जो कि एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक है, ने बंसवारा सिंटेक्स के 12,89,556 इक्विटी शेयर 92.69 रुपये प्रति खरीदे हैं। कुल 11.9 करोड़ रुपये मूल्य के ये शेयर बंसवारा सिंटेक्स की कुल चुकता पूँजी के 7.61% हैं।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर कल शुक्रवार को 1.85 रुपये (0.28%) की बढ़त के साथ 665.00 रुपये पर बंद हुआ। 52 हफ्तों का इसका उच्च स्तर 21 जुलाई 2015 को 744.45 रुपये और निचला स्तर 29 फरवरी 2016 को 586.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 9 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख