शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचपीसीएल (HPCL) को मिली भंडारण टैंक परियोजना की मंजूरी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) को मंबुई की रिफाइनरी में भंडारण टैंक के निर्माण की मंजूरी मिल गयी।

कंपनी ने इस परियोजना में 800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी की मुंबई रिफाइनरी की कुल संस्थापित क्षमता 75 करोड़ टन है। कंपनी रिफाइनरी भीड़ को कम करने के लिए भंडारण टैंक के स्थानांतरण के माध्यम से चेंबूर में केलिको भूखंड का 57 एकड़ जमीन खरीदने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव के मुताबिक कंपनी कैलिको भूखंड पर सफेद तेल उत्पादों के लिए भंडारण टैंक का निर्माण करेगी। इस परियोजना में नाफथा और स्लोप के भंडारण के अलावा 6 अलग- अलग तरह के सफेद तेल के लिए भांडारण टैंक का निर्माण कार्य शामिल है। बीएसई में एचपीसीएल के शेयर शुक्रवार को 0.80 रुपये या 0.10% की बढ़त के साथ 816.05 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 820.15 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 807.25 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख