शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) ने बढ़ाये टिकट कैंसिल करवाने के दाम

हवाई जहाज का टिकट कैंसिल करवाने पर इंडिगो के बाद अब स्पाइसजेट (Spicejet) ने भी दाम बढ़ा दिये हैं।

स्पाइसजेट ने टिकट कैंसिल करवाने पर 350 रुपये की वृद्धि की है। अब घरेलु यात्रा का टिकट कैंसिल करवाने लिए 2,250 रुपये और विदेशी यात्रा का टिकट कैंसिल करवाने के लिए 2,500 रुपये देने होंगे।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर गुरुवार के 69.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में कल शुक्रवार को 1.80 रुपये या 2.58% की मजबूती के साथ 71.45 रुपये पर बंद हुआ। 52 हफ्तों का इसका उच्च स्तर 28 जनवरी 2016 को 95.30 रुपये और निचला स्तर 27 अप्रैल 2015 को 16.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 9 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख