शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोटोग्राफी मार्केटप्लेस पिक्सड्रीम ने आईएएन से निवेश जुटाया

ऑनलाइन फोटोग्राफी मार्केटप्लेस पिक्सड्रीम ने एंजेल निवेशकों के एक समूह से निवेश जुटाया है। निवेश के इस दौर का नेतृत्व रमन रॉय ने किया।

अन्य निवेशकों में अंकित नागौरी, हरीश नटराजन, सुरोजित शोम, विपिन चावला, बास्कर सुब्रमण्यम, माधवन श्रीनिवासन और विक्रम सूद शामिल थे। इस निवेश की मात्रा का खुलासा नहीं किया गया है। इस दौर के निवेश के साथ ही अंकित नागौरी और हरीश नटराजन कंपनी के निदेशक बोर्ड में शामिल होंगे। महेश नायर द्वारा 2015 में स्थापित दिल्ली स्थित इस स्टार्टअप का लक्ष्य फोटोग्राफरों के लिए उनके काम को साझा करने, प्रदर्शित करने और उसकी कीमत प्राप्त करने के लिए वन स्टॉप सोशल नेटवर्क, मार्केटप्लेस और प्लेटफॉर्म बनना है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख