शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

दवा कंपनी सन फार्मा को ब्रोमसाइट के उत्पादन की मंजूरी अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मिल गयी है।

इस दवा का उपयोग मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान रोगियों में आँख का दर्द के निवारण और सूजन के इलाज के लिए किया जायेगा। ब्रोमसाइट पहली गैर-स्टेरॉयड दवा है जिसे यूएसएफडीए ने मंजूर किया है। यह दवा कंपनी की सहायक कंपनी इनसाइट विज़न द्वारा विकसित की गयी है। इनसाइट विज़न को सन फार्मा ने नंवबर 2015 में खरीदा था। बीएसई में सन फार्मा के शेयर शुक्रवार के 811.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 823.70 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 5.70 रुपये या 0.70% की बढ़त के साथ 817.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख