शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला 1,188 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका, शेयर 3.07% उछला

राजेश एक्सपोर्ट्स को 1,188 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका संयुक्त अरब अमीरात से सोने और हीरे जड़ित आभूषण और पदकों की डिजाइनर रेंज के लिए दिया गया है। इस ठेके को बेंगलुरू स्थित उत्पादन यूनिट से क्रियान्वित किया जाएगा और यह ठेका 30 जून तक पूरा होने की संभावना है। बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर शुक्रवार के 592.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 595.45 रुपये पर खुले। ठेका मिलने की घोषणा के बाद पूर्वाह्न करीब 11.20 बजे कंपनी के शेयर 18.95 या 3.07% की बढ़त के साथ 610.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख