शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील (Jindal Steel) को मिली लोह अयस्क ले जाने की मंजूरी

जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) को शारदा माइंस से लोह अयस्क ले जाने की मंजूरी मिल गयी है।

उड़िसा उच्च न्यायालय ने कंपनी की इस संबंध में याचिका स्वीकार कर ली है। इसके बाद जिंदल स्टील ऐंड पावर शारदा माइंस से लोह अयस्क अपने पेलट संयंत्र ले जा सकेगी।
बीएसई में जिंदल स्टील ऐंड पावर का शेयर शुक्रवार के 66.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 66.80 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ खुलने के बावजूद शुरुआती कारोबार में ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी और यह लाल रेखा से नीचे चला गया। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.10 रुपये (1.65%) की गिरावट के साथ 65.55 रुपये पर सौदे रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख