शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिला 3,500 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर मजबूत

बीएचईएल (BHEL) को एनटीपीसी (NTPC) से बिजली उपकरणों की आपूर्ति के लिए 3,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

इस ठेके के अंतर्गत बीएचईएल तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में 800 मेगावाट वाले 2 स्टीम जनरेटरों की व्यवस्था करेगा। एनटीपीसी का यह प्रोजेक्ट कंपनी के तेलंगाना के जिला करीमनगर वाले संयंत्र में स्थित है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर शुक्रवार के 122.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 123.30 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 2.85 रुपये (2.33%) की बढ़त के साथ 125.30 रुपये पर सौदे रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!