शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) की बिक्री 9.06% बढ़ी, शेयर में बढ़त

टाटा स्टील की कुल स्टील बिक्री 9.06% बढ़ कर 9.543 टन हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 8,750 टन स्टील की बिक्री की थी ।

हॉट मेटल के उत्पादन में भी साल दर साल 4.84% की वृद्धि हुयी है और यह 10,665 टन हो गयी है। कच्चे स्टील के उत्पादन भी सालाना आधार पर 6.74% बढ़ कर 9,960 टन गयी है। बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले 9.89% बढ़ कर 9,698 हो गया है। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री पिछली तिमाही 2,408 टन के मुकाबले 12.87% बढ़ कर 2,718 टन हो गयी है। हॉट मेटल के उत्पादन 1.42% बढ़ कर 2,714 टन हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2,676 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया था। कच्चे इस्पात के उत्पादन में भी 4.88% की बढ़ोतरी हुयी है और यह पिछले साल यानी मार्च 2015 के 2,441 टन के मुकाबले बढ़ कर 2,560 टन है। बिक्री योग्य इस्पात के उत्पादन में 6.57% की वृद्धि हुयी है और यह 2,456 टन हो गया है। बीएसई में टाटा स्टील के शेयर शुक्रवार के 322.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 322 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 326.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 319.80 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.32 बजे कंपनी के शेयर 5.75 रुपये या 1.74% की बढ़त के साथ 328.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन,11 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!