शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कृषि मंत्री के बयान से मोंसेंटो इंडिया (Monsanto India) का शेयर गिरा

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि सरकार कपास बीज के मूल्यों में नियमन जारी रखेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मोंसेंटो जैसी अमेरिकी कंपनियाँ किसानों का शोषण न कर सकें। इसके बाद मोंसेंटो इंडिया (Monsanto India) के शेयर भाव में गिरावट आयी है।
बीएसई में मोंसेंटो इंडिया का शेयर शुक्रवार के 1,613.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 1,637.90 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा। मगर करीब 12 बजे इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 28.65 रुपये (1.78%) की गिरावट के साथ 1,585.00 रुपये पर सौदे रहे थे। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!