शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) ने खरीदी यूके की होरवुड होमवेयर्स

टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) ने अपनी सहायक कंपनी टीटीके ब्रिटिश होल्डिंग्स के जरिये सिलम्पोस यूके के 100% इक्विटी शेयर खरीद लिये हैं।

इस खरीद के जरिये टीटीके प्रस्टीज ने भी होरवुड होमवेयर्स के 100% इक्विटी शेयर खरीद लिये हैं। होरवुड होमवेयर्स टेबल और भोजन पकाने के बर्तनों की आपूर्ति करने वाली यूके की एक बड़ी कंपनी है।
बीएसई में टीटीके प्रेस्टीज का शेयर सोमवार के 4,358.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 4,560 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 230.00 रुपये (5.28%) की बढ़त के साथ 4,588.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!