शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैगी के नये नमूने 100% पास, नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर मजबूत

नेस्ले इंडिया (Neslte India) ने जानकारी दी है कि केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) ने कंपनी के विवादित उत्पाद मैगी के 29 नये नमूनों की जाँच के बाद सभी नमूनों को पास कर दिया है।

सीएफटीआरआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मैगी में लीड स्तर, मोनोसोडियम ग्लूटामेट, धातु संदूषक, अन्न संदूषक और विषाक्त पदार्थ के नमूने लिये गये और जाँच में इन सभी चीजों का स्तर सामान्य पाया गया है। इस रिपोर्ट का नेस्ले इंडिया के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर सोमवार के 5,872.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 6,039.80 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 212.30 रुपये (3.62%) की बढ़त के साथ 6,085.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!