शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अादित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने बेची सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

अादित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने अपनी सहायक कंपनी बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस में 23% हिस्सेदारी 1,664 करोड़ रुपये में बेच दी है।

कंपनी यह हिस्सेदारी कनाडा की सन लाइफ फाइनेंशियल को बेची है। सन लाइफ फाइनेंशियल की बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस में पहले से 26% हिस्सेदारी थी, जो अब बढ़ कर 49% हो गयी है।
बीएसई में अादित्य बिड़ला नुवो का शेयर सोमवार के 853.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 869.00 रुपये पर खुला है। मगर शुरुआती कारोबार से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी और यह लाल रेखा से नीचे चला गया। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 3.25 रुपये (0.38%) की गिरावट के साथ 849.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख