शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्वेलेक्ट एनर्जी (Swelect Energy) को मिला 10 मेगावाट सोलर पावर परियोजना का ठेका, शेयर में 3.75% की बढ़त

स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स को कर्नाटक में 10 मेगावाट सोलर पावर परियोजना का ठेका मिला है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 100% इक्विटी शेयर के अधिग्राहण की भी मंजूरी दे दी है। कंपनी निदेश मंडल ने कल यानी 11 अप्रैल को हुयी बैठक में यह फैसला किया है। बीएसई में स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स के शेयर में सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। यह शेयर पिछले दिन 416.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को अच्छी बढ़त के साथ 427.50 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे कंपनी के शेयर 15.60 रुपये या 3.75% की बढ़त के साथ 431.90 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 420.71 करोड़ रुपये है। पिछले सप्ताह यह शेयर 430 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 380 रुपये तक फिसला। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख