शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनी को मिला भुगतान बैंक लाइसेंस

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बताया है कि इसकी सहायक कंपनी एयरटेल एम कोमर्स सर्विसेज को भारतीय रिजर्व बैंक से भुगतान बैंक लाइसेंस मिला है।

एयरटेल एम कोमर्स सर्विसेज भुगतान बैंक लाइसेंस हासिल करने वाली पहली कंपनी बन गयी है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर सोमवार के 348.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 349.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में ही यह लाल रेखा से नीचे चला गया और करीब पौने 11 बजे इसमें बढ़त शुरू हुई। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 0.45 रुपये (0.13%) की बढ़त के साथ 348.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!