शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइनॉक्स विंड (Inox Wind) को मिला 70 मेगावाट का ठेका, शेयर में 3.52% की बढ़त

आईनॉक्स विंड को अदाणी इंटप्राइजेज से 70 मेगावाट विंड टरबाइन का ठेका मिला है।

इस ऑर्डर के साथ अदाणी इंटरप्राइजेज ने विंड एनर्जी क्षेत्र में कदम रखा है। अदाणी इंटरप्राइजेज अदाणी समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। आईनॉक्स विंड को यह ठेका आंध्रप्रदेश में 50 मेगावाट टर्नकी परियोजना के स्थापना और आईनोक्स विंड के मध्यप्रदेश के लाहोरी साइट में 20 मेगावाट टर्नकी परियोजना के लिए दिया गया है। बीएसई में आईनॉक्स विंड के शेयर सोमवार 244.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 244.65 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.21 बजे कंपनी के शेयर 8.60 रुपये या 3.52% की बढ़त के साथ 252.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!