शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) ने पर्याप्त मात्रा से अधिक कोयला उत्पादन के कारण घटाये कोयले के दाम

कोल इंडिया (Coal India) ने पर्याप्त मात्रा से अधिक हुए कोयला उत्पादन के कारण उच्च कोटि के कोयले की कीमत 40% तक कम कर दी है।

कंपनी के पास पहले से मौजूद 5.8 करोड़ टन का विशाल कोयला भंडार होना कोयले की कीमत कम करने का दूसरा मुख्य कारण है। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी कोयले के दामों में कमी आयी है। कोयले के दाम कम करने से कंपनी के शेयर को नुकसान हुआ है।

बीएसई में कोल इंडिया का शेयर सोमवार के 280.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 281.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह लाल रेखा से नीचे चला गया और तब से यह लाल रेखा से नीचे ही चल रहा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 5.25 रुपये (1.87%) की गिरावट के साथ 275.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख