शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी ने वापस लिया आईपीओ के लिए मसौदा विवरण पत्र

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फोटेक ने सेबी की मंजूरी मिलने के साढ़े चार महीने बाद आईपीओ के लिए अपना मसौदा विवरण पत्र वापस ले लिया है।

कंपनी ने 2000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 28 सितंबर 2015 को यह मसौदा विवरण पत्र भरा था। यह फैसला प्रस्ताव स्वरूप में बदलाव और दूसरे कई विचारों को ध्यान में रख कर किया गया है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर सोमवार के 1,212.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 1,215.95 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में लाल रेखा से नीचे चले जाने के बाद इसने तुरंत वापसी की। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में 8.10 रुपये (0.67%) की बढ़त के साथ 1,220.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख