शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने जुटाये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों से 500 करोड़ रुपये

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) ने 5000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।

10 लाख रुपये प्रति मुल्य के इन 5000 रेटेड, सूचीबद्ध, सुरक्षित, कर योग्य, प्रतिदेय और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों से कंपनी ने कुल 500 करोड़ रुपय जुटाये हैं। कंपनी ने इन्हें प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किया है।
बीएसई में अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनोमिक जोन का शेयर सोमवार के 228.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 230.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में लाल रेखा से नीचे चले जाने के बाद करीब पौने 11 बजे इसमें बढ़त शुरू हुई। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 5.05 रुपये (2.21%) की बढ़त के साथ 233.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख