शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) ने ब्लिसलॉजिक्स टेक्नोलॉजी (Blisslogix Technology) में खरीदी 90% हिस्सेदारी

सुंदरम फास्टनर्स की सहायक कंपनी टीवीएस इन्फोटेक ने ब्लिसलॉजिक्स टेक्नोलॉजी में 90% हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने यह हिस्सेदारी 3.95 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस अधिग्रहण के साथ ब्लिसलॉजिक्स टेक्नोलॉजी टीवीएस इन्फोटेक की सहायक कंपनी बन गयी है। बीएसई में सुंदरम फास्टनर्स के शेयर सोमवार 168.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 169.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 169.60 रुपये तक ऊपर चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 167.60 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.42 बजे कंपनी के शेयर 1.15 रुपये या 0.68% की गिरावट के साथ 167.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!