शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोवा कार्बन (Goa Carbon) को 0.4 करोड़ का लाभ, शेयर 17.38% उछले

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में गोवा कार्बन को 0.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 7.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की आय 17% बढ़ कर 67.5 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 57.6 करोड़ रुपये थी। कच्चे माल की कीमत में 7% की गिरावट और अन्य खर्चों में कमी के कारण कंपनी को परिचालन घाटे के मुकाबले परिचालन लाभ में मदद मिली है।
बीएसई में गोवा कार्बन के शेयर आज मंगलवार को सपाट 82 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 97.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 81.55 रुपये तक फिसला। अंत में यह 14.25 रुपये या 17.38% जबरदस्त बढ़त के साथ 96.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख