शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट गोबेन सेक्युरित इंडिया (Saint Gobain Sekurit India) ने किया आर मनीगंदन को मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त (सीएफओ)

सेंट गोबेन सेक्युरित इंडिया (Saint Gobain Sekurit India) के निदेशक मंडल की कल सोमवार को हुई बैठक में आर मनीगंदन को 1 मई के प्रभाव से मुख्य वित्त अधिकारी और अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आर मनीगंदन को मधुरा जोशी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। मधुरा जोशी ने 30 अप्रैल के प्रभाव से मुख्य वित्त अधिकारी और अनुपालन अधिकारी दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है।
बीएसई में सेंट गोबेन सेक्युरित इंडिया का शेयर सोमवार के 40.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 41.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 42.50 रुपये और निचला स्तर 41.00 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 1.00 रुपये (2.45%) की बढ़त के साथ 41.75 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख