शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी ने दोबारा भरा मसौदा विवरण पत्र


लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी इन्फोटेक ने प्रारंभिक शेयर बिक्री से संबंधित दस्तावेज दोबारा जमा करवाये हैं।

कंपनी ने मसौदा विवरण पत्र के वापस लेने के एक दिन बाद दोबारा इन दस्तावेजों को जमा करवाया है। एलऐंडटी इन्फोटेक को पहले 1,800-2,000 करोड़ रुपये जुटाने थे मगर अब कंपनी 1,300-1,400 करोड़ रुपये जुटायेगी। इस राशी में कमी करने के कारण ही कंपनी ने मसौदा विवरण पत्र वापस ले लिया था।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर मंगलवार के 1,222.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 1,235.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने दस कंपनी के शेयर में 22.05 रुपये (1.80%) की बढ़त के साथ 1,244.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख