शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

संघवी फोर्जिंग ऐंड इंजीनियरिंग (Sanghvi Forging & Engineering) को मिला 12 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर में बढ़त

संघवी फोर्जिंग ऐंड इंजीनियरिंग को 12 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह नया ठेका तेल और गैस और ऊर्जा क्षेत्र से मिला हैं। कंपनी को मिले ज्यादातर ठेके नये खुला फोर्जिंग संयंत्र के लिए है। पिछले कुछ समय से लगातार मिल रहे ठेके से कंपनी के विकास के लिए सकारात्मक रहे है। कंपनी के नये 15,000 एमटीपीए क्षमता वाले नये फोर्जिंग यूनिट कंपनी की फोर्जिंग क्षमता को पांचगुना बढ़ा दिया है। कंपनी को तेल और गैस,पावर और इरिगेशन क्षेत्रों से नये संयंत्र के लिए ठेके मिल रहे। कंपनी के कुल ऑर्डर बुक बढ़ कर 40 करोड़ रुपये हो गया है जिसमें 75% घरेलू और बाकि निर्यात ठेके हैं। बीएसई में संघवी फोर्जिंग ऐंड इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार 41.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को बढ़त के साथ 44 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 0.75 रुपये या 1.82% की बढ़त के साथ 41.95 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 61.36 करोड़ रुपये है। यह शेयर पिछले सप्ताह के कारोबार में 44 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 40.55 रुपये तक फिसला। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख