शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कावेरी सीड (Kaveri Seed) ने तेलंगाना में शुरू किया नया संयंत्र, शेयर 6.13% उछले

कावेरी सीड ने तेलंगाना में नये संयंत्र की शुरुआत की है। इस संयंत्र में कंपनी ने 21 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी का यह नया संयंत्र 14 एकड़ में फैला है और इसकी संस्थापित क्षमता फसल के आधार पर उत्पादन 10 से 20 टन प्रति घंटा है। बीएसई में कावेरी सीड के शेयर मंगलवार के 381.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 395 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयर 23.35 रुपये या 6.13% की बढ़त के साथ 404.50 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2632.03 करोड़ रुपये है। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 389 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 350.40 रुपये तक फिसला। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएम के ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!