शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Industrial Infrastructure) का लाभ 30.40% घटा, आय में 0.95% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर की कुल आय 0.95% बढ़ कर 10,089 लाख हो गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी कुल आय 9,994 लाख रही थी। कंपनी की आय में वृद्धि पाइपलाइन के माध्यम से उत्पाद परिवहन और अन्य आय में वृद्धि से हुयी है। उत्पादन परिवहन सुविधओं से आय में सालाना आधार पर 2,460 लाख रुपये के मुकाबले 2.3% बढ़ कर 2,517 लाख रुपये हो गयी है। वहीं हायरिंग निर्माण मशीनरी से आय में सालाना आधार पर 3,397 लाख रुपये के मुकाबले 2.4% मामूली कमी आयी है और यह 3,397 लाख रुपये हो गयी है। अन्य सहायता सेवाओं से होने वाली आय में साल दर साल 0.5% कमी आयी है और 3,152 लाख रुपये हो गयी है। इस अवधि में कंपनी का लाभ 30.40% घट कर 1,536 लाख रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी 2,207 लाख रुपये का लाभ हुआ था। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर बुधवार को गिरावट के साथ 442 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब 12.05 बजे कंपनी के शेयर 0.20 रुपये 0.05% की गिरावट के साथ 443.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख